बातिन से सदफ़ के दुर-ए-नायाब खुलेंगे - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

बातिन से सदफ़ के दुर-ए-नायाब खुलेंगे
लेकिन ये मनाज़िर भी तह-ए-आब खुलेंगे

दीवार नहीं पर्दा-ए-फ़न बन्द-ए-क़बा है
इक जुम्बिश-ए-अंगुश्त कि महताब खुलेंगे

कुछ नोक-पलक और तहय्युर की सँवर जाए
हर जुम्बिश-ए-मिज़्गाँ में नए बाब खुलेंगे

आईना-दर-आईना खुलेगा चमन-ए-अक्स
ताबीर के दर ख़्वाब पस-ए-ख़्वाब खुलेंगे

हो जाएँगे जब ग़र्क़ सदाओं के सफ़ीने
सुनते हैं ख़मोशी के ये गिर्दाब खुलेंगे

क्या उन से समाअत भी गुज़र पाएगी ऐ साज़
वो दर जो तह-ए-जुम्बिश-ए-मिज़राब खुलेंगे
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads