हमारे साँवले कूँ देख कर जी में जली जामुन

आबरू शाह मुबारकआबरू शाह मुबारक

1 min read · 12.4K reads

हमारे साँवले कूँ देख कर जी में जली जामुन

लगा फीका सवाद उस का नहीं लगती भली जामुन

सरापा आज नमकीनी ओ नरमी ओ गुदाज़ी सूँ

हुआ ये साँवला गोया नमक में की गली जामुन

लगे है तुर्श ज़ाहिर में पे है ये साँवला मीठा

मज़े-दारी में है गोया ये मिस्री की डली जामुन

तुम्हारे रंग की तमसील उस कूँ दूँ तो खुल जावे

ख़ुशी सीं साँवरी हो कर के कोयल की कली जामुन

क्या रम साँवरे नें 'आबरू' कूँ देख कर पानी

लगा बरसात का मौसम देखो यारो चली जामुन

आबरू शाह मुबारक
About the poet

आबरू शाह मुबारक

उपनाम : 'आबरू' मूल नाम : नजम्मुद्दीन शाह मुबारक जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 20 Dec 1733 | दिल्ली, भारत रेख़्ता में उत्तर भारत का पहला साहब-ए-दीवान शायर उत्तर भारत में उर्दू शायरी को रिवाज देने वालों में आबरू को प्राथमिकता का सम्मान प्राप्त है। उनसे पह…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from आबरू शाह मुबारक

  1. आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

    आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद हैराग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है

    12.4K reads
  2. इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मन

    इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मनसब्र ओ होश ओ क़रार का दुश्मन

    12.4K reads
  3. अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

    अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगानज़र कर लुत्फ़ की हम कूँ जलाओगे तो क्या होगा

    12.4K reads
  4. आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँ

    आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँपानी सीं उस तरफ़ की राहें तमाम भर जाँ

    12.4K reads
  5. दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हम

    दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हमतुम आगरे चले हो सजन क्या करेंगे हम

    12.4K reads