क्या जानिए क्या है हद-ए-इदराक से आगे - अबरार अहमद

अबरार अहमदअबरार अहमद

3 min read · 12.4K reads

क्या जानिए क्या है हद-ए-इदराक से आगे
बस ख़ाक है इस तेरी मिरी ख़ाक से आगे

है शोर-ए-फ़ुग़ाँ ख़ामुशी-ए-मर्ग के पीछे
इक तेज़ हवा है ख़स-ओ-ख़ाशाक से आगे

हम देखते हैं आँख में सहमे हुए आँसू
इक चुप है कहीं ख़ंदा-ए-बे-बाक से आगे

इक रँग-सा है रंग-ए-तमन्ना से मुमासिल
इक अब्र-सा है दीदा-ए-नम-नाक से आगे

मैं अपने किसी ख़्वाब की मुँह-ज़ोर हवा में
अक्सर ही निकल जाता हूँ अफ़्लाक से आगे

क्या शोर करें गिर्या-ए-अश्शाक़ से बढ़ कर
क्या ज़ोर करें पैरहन-ए-चाक से आगे
अबरार अहमद
About the poet

अबरार अहमद

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबरार अहमद

  1. गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं था - अबरार अहमद

    गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं थाये मेरा हम-सफ़र ऐसा नहीं था

    12.4K reads
  2. हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहीं - अबरार अहमद

    हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहींअब वो तहरीर है औराक़-ए-खिज़ानी में कहीं

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई है - अबरार अहमद

    हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई हैहमेशा शाद हो आबाद हो जहाँ कोई है

    12.4K reads
  4. कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती है - अबरार अहमद

    कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती हैतिरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है

    12.4K reads
  5. कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करे - अबरार अहमद

    कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करेहम कहीं हैं कि नहीं हैं कोई चर्चा न करे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like