जो भी यकजा है बिखरता नज़र आता है मुझे - अबरार अहमद

अबरार अहमदअबरार अहमद

4 min read · 12.4K reads

जो भी यकजा है बिखरता नज़र आता है मुझे
जाने यूँ है भी कि ऐसा नज़र आता है मुझे

चश्म-ए-वा में तो वही मँज़र-ए-ख़ाली है जो था
मूँद लूँ आँख तो क्या क्या नज़र आता है मुझे

माइल-ए-अर्ज़-ए-तमन्ना है न है वक़्फ़-ए-मलाल
ऐ मिरे दिल तू ठहरता नज़र आता है मुझे

पस-ए-नज़्ज़ारा कोई ख़्वाबأ-ए-गुरेज़ाँ ही न हो
देखने में तो तमाशा नज़र आता है मुझे

बाँध लूँ रख़्त-ए-सफ़र लौट चलूँ घर की तरफ़
तिरी जानिब से इशारा नज़र आता है मुझे

तुझे क्यूँकर हो ये मालूम मिरे माह-ए-तमाम
दाग़-ए-दिल कैसे सितारा नज़र आता है मुझे

कश्ती-ए-जाँ यही इक-आध भँवर और है बस
कहीं नज़दीक किनारा नज़र आता है मुझे

देखने-देखने में फ़र्क़ हुआ करता है
तुम्ही बतलाओ कि कैसा नज़र आता है मुझे
अबरार अहमद
About the poet

अबरार अहमद

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबरार अहमद

  1. गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं था - अबरार अहमद

    गुरेज़ाँ था मगर ऐसा नहीं थाये मेरा हम-सफ़र ऐसा नहीं था

    12.4K reads
  2. हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहीं - अबरार अहमद

    हम ने रक्खा था जिसे अपनी कहानी में कहींअब वो तहरीर है औराक़-ए-खिज़ानी में कहीं

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई है - अबरार अहमद

    हमें ख़बर नहीं कुछ कौन है कहाँ कोई हैहमेशा शाद हो आबाद हो जहाँ कोई है

    12.4K reads
  4. कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती है - अबरार अहमद

    कि जैसे कुंज-ए-चमन से सबा निकलती हैतिरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है

    12.4K reads
  5. कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करे - अबरार अहमद

    कोई सोचे न हमें कोई पुकारा न करेहम कहीं हैं कि नहीं हैं कोई चर्चा न करे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like