ज़मीं से रिश्ता-ए-दीवार-ओ-दर भी रखना है

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

ज़मीं से रिश्ता-ए-दीवार-ओ-दर भी रखना है

सँवारने के लिए अपना घर भी रखना है

हवा से आग से पानी से मुत्तसिल रह कर

इन्हीं से अपनी तबाही का डर भी रखना है

मकाँ बनाते हुए छत बहुत ज़रूरी है

बचा के सेहन में लेकिन शजर भी रखना है

ये क्या सफ़र के लिए हिजरतें जवाज़ बनें

जो वापसी का हो ऐसा सफ़र भी रखना है

हमारी नस्ल सँवरती है देख कर हम को

सो अपने-आप को शफ़्फ़ाफ़-तर भी रखना है

हवा के रुख़ को बदलना अगर नहीं मुमकिन

हवा की ज़द पे सफ़र का हुनर भी रखना है

निशान-ए-राह से बढ़ कर हैं ख़्वाब मंज़िल के

इन्हें बचाना है और राह पर भी रखना है

जवाज़ कुछ भी हो इतना तो सब ही जानते हैं

सफ़र के साथ जवाज़-ए-सफ़र भी रखना है

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी