रुका जवाब की ख़ातिर न कुछ सवाल किया

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

रुका जवाब की ख़ातिर न कुछ सवाल किया

मगर ये ज़ोम कि हर राब्ता बहाल किया

थकन नहीं है कठिन रास्तों पे चलने की

बिछड़ने वालों के दुख ने बहुत निढाल किया

जो टूटना था फ़क़त दर्द ही का रिश्ता था

तो दिल ने क्यूँ भला इस बात पर मलाल किया

बचा के रखना था इक अक्स अपनी आँखों में

बड़े जतन से उन्हें आईना-मिसाल किया

लहू में तैर गई वो घड़ी जुदाई की

कि जिस के ज़हर ने जीना मिरा मुहाल किया

बिछड़ रहा था मगर मुड़ के देखता भी रहा

मैं मुस्कुराती रही मैं ने भी कमाल किया

ख़बर थी उस को कि दश्त-ए-हुनर से आई हूँ

सो उस के लफ़्ज़ों ने ज़ख़्मों का इंदिमाल किया

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी