फूलों ने जब भी आँख कभी अश्क-बार की
उट्ठी हैं सिसकियाँ कई बाद-ए-बहार की
अहद-ए-वफ़ा भी वा'दा-ए-फ़र्दा में ढल गया
अब रुत गुज़र गई है तिरे ए'तिबार की
गर हौसला नहीं ये तो वापस पलट चलो
मंज़िल बहुत कड़ी है वफ़ा के दयार की
बा-इख़्तियार हो के भी बे-इख़्तियार हैं
क्यों बात उस ने आज यही बार बार की
हर हादिसा क़ुबूल किया है ये सोच कर
हैं हादसात ने'मतें पर्वरदिगार की








