घायल मानवता

अरविन्दअरविन्द

1 min read · 12.4K reads

आज देखी है मानवता

मैंने कितनी घायल,

जगह-जगह मांस के टुकड़े

छींटे हज़ारों

धरती-अंबर लाल ही लाल।

फूलों में वह रंगत नहीं

न ही वह ख़ुशबू।

बेल-वल्लरियों पर रौनक न पहले सी

न कोई प्रेम न मोह

न साँझ का गौरव

श्वेत दूध-सी सुबह भी नहीं

सूर्य की किरणों में नहीं वह तपिश,

चमक भी नहीं पहले-सी।

चाँदनी में नहीं अब वह ठंडक

न ही वह लौ

हवा में नहीं है वह शोख़ी

न ही वह चुलबुली आदत

तवी की लहरों में नहीं शिद्दत पहले सी

न ही वह हिलोरें

न गलियों में आज वह पदचाप

न कोई सुनता कान लगाए।

नयनों में वह नींद नहीं

न अश्रुओं में वह तलाश

बाल, बालाओं के मुखड़ों पर

नहीं अब वह रौनक

न खेल में रुचि कोई

दिलों में ऐसा विष जमा है

जो घुलता न उतरता है

आज देखी है मानवता

मैंने कितनी घायल।

अरविन्द
About the poet

अरविन्द

सुपरिचित डोगरी कवि। कविता में सूक्ष्म भावों के निरूपण के लिए चिह्नित।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like