मौत मेरा तुमसे झगड़ा
क्या है, क्यों है?
एक कोख से एक साथ जन्मे
हम जुड़वाँ हैं
जब तक मैं हूँ, तब तक तुम हो
तब तक तुम हो, तब तक मैं हूँ
कोई बतलाए फिर दूरी क्यों है
अलगाव क्यों है?
आ तुझे अपने पास बिठाऊँ,
बाँहें तुम्हारे गले में डालूँ,
तू मुझे अपनी बात सुना,
मैं तुम्हें अपनी बात सुनाऊँ
जिस जगह हम बिछुड़े थे
बौर पड़ा था,
जिस जगह पर न 'तुम', न 'मैं'
सब साँझा था,
एक-दूसरे के संग-संग
उस जगह आओ इकट्ठा चलें
जिस कोख से हम जन्मे थे
उस कोख में जाएँ, मिलें
मौत! मेरा तुझसे झगड़ा
क्या है, क्यों है?








