About ज़ुबैर रिज़वी
उपनाम : 'ज़ुबैर' मूल नाम : सय्यद ज़ुबैर अहमद रज़वी जन्म : 15 Apr 1935 | अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Feb 2016 | दिल्ली, भारत
Selected Quotes
About ज़ुबैर रिज़वी
उपनाम : 'ज़ुबैर'
मूल नाम : सय्यद ज़ुबैर अहमद रज़वी
जन्म : 15 Apr 1935 | अमरोहा, उत्तर प्रदेश
निधन : 21 Feb 2016 | दिल्ली, भारत
ज़ुबैर रिज़वी: Quick Answers
Who is ज़ुबैर रिज़वी?
उपनाम : 'ज़ुबैर' मूल नाम : सय्यद ज़ुबैर अहमद रज़वी जन्म : 15 Apr 1935 | अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Feb 2016 | दिल्ली, भारत
When was ज़ुबैर रिज़वी born?
ज़ुबैर रिज़वी was born on 15 April 1935. Associated place: दिल्ली, भारत.
When did ज़ुबैर रिज़वी die?
ज़ुबैर रिज़वी passed away on 21 February 2016.
Where can I read ज़ुबैर रिज़वी's poetry?
Kavishala has 32 couplets (sher) by ज़ुबैर रिज़वी, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by ज़ुबैर रिज़वी
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by ज़ुबैर रिज़वी (चुनिंदा उद्धरण)
तुम अपने चाँद तारे कहकशाँ चाहे जिसे देना मिरी आँखों पे अपनी दीद की इक शाम लिख देनाये लम्हा लम्हा तकल्लुफ़ के टूटते रिश्ते न इतने पास मिरे आ कि तू पुराना लगेपुराने लोग दरियाओं में नेकी डाल आते थे हमारे दौर का इंसान नेकी कर के चीख़ेगाशाम की दहलीज़ पर ठहरी हुई यादें 'ज़ुबैर' ग़म की मेहराबों के धुँदले आईने चमका गईंइधर उधर से मुक़ाबिल को यूँ न घाइल कर वो संग फेंक कि बे-साख़्ता निशाना लगेक्यूँ मता-ए-दिल के लुट जाने का कोई ग़म करे शहर-ए-दिल्ली में तो ऐसे वाक़िए होते रहेCouplets (Sher) by ज़ुबैर रिज़वी
तुम अपने चाँद तारे कहकशाँ चाहे जिसे देना मिरी आँखों पे अपनी दीद की इक शाम लिख देनाये लम्हा लम्हा तकल्लुफ़ के टूटते रिश्ते न इतने पास मिरे आ कि तू पुराना लगेपुराने लोग दरियाओं में नेकी डाल आते थे हमारे दौर का इंसान नेकी कर के चीख़ेगाशाम की दहलीज़ पर ठहरी हुई यादें 'ज़ुबैर' ग़म की मेहराबों के धुँदले आईने चमका गईंइधर उधर से मुक़ाबिल को यूँ न घाइल कर वो संग फेंक कि बे-साख़्ता निशाना लगेक्यूँ मता-ए-दिल के लुट जाने का कोई ग़म करे शहर-ए-दिल्ली में तो ऐसे वाक़िए होते रहेधुआँ सिगरेट का बोतल का नशा सब दुश्मन-ए-जाँ हैं कोई कहता है अपने हाथ से ये तल्ख़ियाँ रख दोकच्ची दीवारों को पानी की लहर काट गई पहली बारिश ही ने बरसात की ढाया है मुझेऔरतों की आँखों पर काले काले चश्मे थे सब की सब बरहना थीं ज़ाहिदों ने जब देखा साहिलों का ये मंज़र लिख दिया गुनाहों मेंज़िंदगी जिन की रिफ़ाक़त पे बहुत नाज़ाँ थी उन से बिछड़ी तो कोई आँख में आँसू भी नहींनज़र न आए तो सौ वहम दिल में आते हैं वो एक शख़्स जो अक्सर दिखाई देता हैजो न इक बार भी चलते हुए मुड़ के देखें ऐसी मग़रूर तमन्नाओं का पीछा न करोसुर्ख़ियाँ अख़बार की गलियों में ग़ुल करती रहीं लोग अपने बंद कमरों में पड़े सोते रहेमैं अपनी दास्ताँ को आख़िर-ए-शब तक तो ले आया तुम इस का ख़ूबसूरत सा कोई अंजाम लिख देनाजाते मौसम ने जिन्हें छोड़ दिया है तन्हा मुझ में उन टूटते पत्तों की झलक है कितनीअपनी ज़ात के सारे ख़ुफ़िया रस्ते उस पर खोल दिए जाने किस आलम में उस ने हाल हमारा पूछा थाकोई टूटा हुआ रिश्ता न दामन से उलझ जाए तुम्हारे साथ पहली बार बाज़ारों में निकला हूँवो जिस को दूर से देखा था अजनबी की तरह कुछ इस अदा से मिला है कि दोस्ताना लगेजला है दिल या कोई घर ये देखना लोगो हवाएँ फिरती हैं चारों तरफ़ धुआँ ले करगुलाबों के होंटों पे लब रख रहा हूँ उसे देर तक सोचना चाहता हूँकहाँ पे टूटा था रब्त-ए-कलाम याद नहीं हयात दूर तलक हम से हम-कलाम आईअपनी पहचान के सब रंग मिटा दो न कहीं ख़ुद को इतना ग़म-ए-जानाँ से शनासा न करोग़ज़ब की धार थी इक साएबाँ साबित न रह पाया हमें ये ज़ोम था बारिश में अपना सर न भीगेगाअजीब लोग थे ख़ामोश रह के जीते थे दिलों में हुर्मत-ए-संग-ए-सदा के होते हुएनए घरों में न रौज़न थे और न मेहराबें परिंदे लौट गए अपने आशियाँ ले करभटक जाती हैं तुम से दूर चेहरों के तआक़ुब में जो तुम चाहो मिरी आँखों पे अपनी उँगलियाँ रख दोहम ने पाई है उन अशआर पे भी दाद 'ज़ुबैर' जिन में उस शोख़ की तारीफ़ के पहलू भी नहींतुम जहाँ अपनी मसाफ़त के निशाँ छोड़ गए वो गुज़रगाह मिरी ज़ात का वीराना थादूर तक कोई न आया उन रुतों को छोड़ने बादलों को जो धनक की चूड़ियाँ पहना गईंहाए ये अपनी सादा-मिज़ाजी एटम के इस दौर में भी अगले वक़्तों की सी शराफ़त ढूँड रही है शहरों मेंसुख़न के कुछ तो गुहर मैं भी नज़्र करता चलूँ अजब नहीं कि करें याद माह ओ साल मुझेवो जिस को देखने इक भीड़ उमडी थी सर-ए-मक़्तल उसी की दीद को हम भी सुतून-ए-दार तक आए
Videos on ज़ुबैर रिज़वी
Loading videos…
Books by ज़ुबैर रिज़वी
Loading books…








