अब हर तरफ़ ज़िया ही ज़िया अंजुमन में है - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

अहसास को ज़ुबां न मिली किस तरह कहूँ
कैफ़ियत ए लतीफ़ जो रंज ओ मुहन में है |

शरह ओ बयान ए ग़म की इजाज़त मिली मगर
अपनी ख़बर ही किस को तेरी अन्जुमन में है |

ताब ए नज़र अगर हो तमाशा करें कलीम
अब हर तरफ़ ज़िया ही ज़िया अन्जुमन में है |
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories