वा मेरा दीदा-ए बीना है तो

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.6K reads

वा मेरा दीदा-ए बीना है तो ।
मैंने दुनिया तुझे देखा है तो ।

इक नई कहकशाँ का मंज़र,
मैंने पलकों पे सजाया है तो ।

आईना देख के मालूम हुआ,
कोई दीवाना भी मुझ-सा है तो ।

पा बा जौलाँ रहे क़तरा-क़तरा,
लम्हे-लम्हे का तकाज़ा है तो ।

कई सदियों से जुड़ा हूँ अब तक,
मेरा मैं टूट के बिखरा है तो ।

अक्स ही अक्स हैं लेकिन हर अक्स
आईनाख़ाने में तनहा है तो ।

ऐ ’ज़िया’ तू भी किसी का हो जा,
कोई दुनिया में किसी का है तो ।

 

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories