ख़ुदसरी का भरम न खुल जाए

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.5K reads

ख़ुदसरी का भरम न खुल जाए ।
आदमी का भरम न खुल जाए ।

तीरगी का तिलिस्म टूट गया,
रोशनी का भरम न खुल जाए ।

मौत का राज़ फ़ाश तो कर दूँ,
ज़िन्दगी का भरम न खुल जाए ।

हुस्न मुख़तार और मैं मजबूर,
आशिक़ी का भरम न खुल जाए ।

कौन दीवानगी को दे इलज़ाम,
आगही का भरम न खुल जाए ।

कीजिए रहबरों का क्या शिकवा,
गुमरही का भरम न खुल जाए ।

इम्तिहान-ए वफ़ा दुरुस्त मगर,
जोर ही का भरम न खुल जाए ।

ऐ मुगन्नी ग़ज़ल ’ज़िया’ की न छेड़
शायरी का भरम ही न खुल जाए ।

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories