वो किस प्यार से कोसने दे रहे हैं

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

वो किस प्यार से कोसने दे रहे हैं

बलाएँ अदावत की हम ले रहे हैं

पड़े हैं वो इशरत-कदे आज वीराँ

जहाँ यार लोगों के जलसे रहे हैं

बुरे और अच्छों के हैं ज़िक्र बाक़ी

बुरे ही रहे हैं न अच्छे रहे हैं

पयामी से कहते हैं किस ने कहा था

वो क्यूँ रात भर यूँ तड़पते रहे हैं

ज़बाँ थक गई कोसने देते देते

बस अब ख़ैर से चुटकियाँ ले रहे हैं

नए दाग़ खाए हैं क्या आज दिल पर

ये गुल तो हमेशा ही खिलते रहे हैं

जहाँ मिल के बैठे हैं दो-चार हम-सिन

हमारे तुम्हारे ही चर्चे रहे हैं

'ज़हीर' आह दिन ज़िंदगानी के अपने

बहुत जा चुके और थोड़े रहे हैं

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like