वाँ तबीअत दम-ए-तक़रीर बिगड़ जाती है

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

वाँ तबीअत दम-ए-तक़रीर बिगड़ जाती है

बात की बात में तौक़ीर बिगड़ जाती है

चौंक पड़ता हूँ ख़ुशी से जो वो आ जाते हैं

ख़्वाब में ख़्वाब की ताबीर बिगड़ जाती है

कुछ वो पढ़ने में उलझते हैं मिरा नामा-ए-शौक़

कुछ इबारत दम-ए-तहरीर बिगड़ जाती है

चारा-गर क्या मिरी वहशत से जुनूँ भी है ब-तंग

रोज़ मुझ से मिरी ज़ंजीर बिगड़ जाती है

दाग़-ए-उल्फ़त वो बुरी शय है कि कहने से 'ज़हीर'

महर-ओ-महताब की तनवीर बिगड़ जाती है

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like