जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बेवफ़ा तुम हो

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बेवफ़ा तुम हो

ये थोड़ी वज़्अ-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

तबाही सामने मौजूद है गर आश्ना तुम हो

ख़ुदा हाफ़िज़ है उस कश्ती का जिस के नाख़ुदा तुम हो

जफ़ा-जू बे-मुरव्वत बेवफ़ा ना-आश्ना तुम हो

मगर इतनी बुराई पर भी कितने ख़ुश-नुमा तुम हो

भरोसा ग़ैर को होगा तुम्हारी आश्नाई का

तुम अपनी ज़िद पे आ जाओ तो किस के आश्ना तुम हो

कोई दिल-शाद होता है कोई नाशाद होता है

किसी के मुद्दई तुम हो किसी का मुद्दआ तुम हो

'ज़हीर' उस का नहीं शिकवा न की गर क़द्र गर्दूं ने

ज़माना जानता है तुम को जैसे ख़ुश-नवा तुम हो

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like