हाथ से हैहात क्या जाता रहा

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

हाथ से हैहात क्या जाता रहा

मरने जीने का मज़ा जाता रहा

ज़िंदगी का आसरा जाता रहा

हाए जीने का मज़ा जाता रहा

ले गया सरमाया-ए-सब्र-ओ-क़रार

माया-दार अब सब्र का जाता रहा

उम्र भर की सब कमाई लुट गई

ज़ीस्त का बर्ग-ओ-नवा जाता रहा

दिल अगर बाक़ी रहा किस काम का

चैन दिल का ऐ ख़ुदा जाता रहा

ज़िंदगानी की हलावत उठ गई

दाना-पानी का मज़ा जाता रहा

जो सहारा था दम-ए-दरमाँदगी

वो बुढ़ापे का असा जाता रहा

कीजिए किस बात की अब आरज़ू

आरज़ू का मुद्दआ जाता रहा

गुल हुआ अपना चराग़-ए-आरज़ू

नूर घर का ऐ ख़ुदा जाता रहा

हाए कैसा लुट गया बाग़-ए-मुराद

क्या शजर फूला-फला जाता रहा

रोइए क्या ज़िंदगानी को 'ज़हीर'

मौत का भी अब मज़ा जाता रहा

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like