दिल को आज़ार लगा वो कि छुपा भी न सकूँ

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

दिल को आज़ार लगा वो कि छुपा भी न सकूँ

पर्दा वो आ के पड़ा है कि उठा भी न सकूँ

मुद्दआ सामने उन के नहीं आता लब तक

बात भी क्या ग़म-ए-दिल है कि सुना भी न सकूँ

बे-जगह आँख लड़ी देखिए क्या होता है

आप जा भी न सकूँ उन को बुला भी न सकूँ

वो दम-ए-नज़अ मिरे बहर-अयादत आए

हाल कब पूछते हैं जब कि सुना भी न सकूँ

ज़िंदगी भी शब-ए-हिज्राँ है कि कटती ही नहीं

मौत है क्या तिरा आना कि बुला भी न सकूँ

दम है आँखों में इसे जान में लाऊँ क्यूँकर

कब वो आए कि उन्हें हाथ लगा भी न सकूँ

शर्म-ए-इस्याँ ने झुकाया मिरी गर्दन को 'ज़हीर'

बोझ वो आ के पड़ा है कि उठा भी न सकूँ

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like