दे हश्र के वादे पे उसे कौन भला क़र्ज़

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

दे हश्र के वादे पे उसे कौन भला क़र्ज़

तुम ले के न देते हो किसी का न दिया क़र्ज़

है दिल में अगर उस से मोहब्बत का इरादा

ले लीजिए दुश्मन के लिए हम से वफ़ा क़र्ज़

आशिक़ के सताने में दरेग़ उन को न होगा

मौजूद हैं लेने को जो मिल जाए जफ़ा क़र्ज़

उस हाथ से दो क़ौल तो इस हाथ से लो दिल

देता है कोई हश्र के वादे ये भला क़र्ज़

माना कि जफ़ाओं की तलाफ़ी हैं वफ़ाएँ

होगा न 'ज़हीर' उन की अदाओं का अदा क़र्ज़

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like