बुतों से बच के चलने पर भी आफ़त आ ही जाती है

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

बुतों से बच के चलने पर भी आफ़त आ ही जाती है

ये काफ़िर वो क़यामत हैं तबीअ'त आ ही जाती है

ये सब कहने की बातें हैं हम उन को छोड़ बैठें हैं

जब आँखें चार होती हैं मुरव्वत आ ही जाती है

वो अपनी शोख़ियों से कोई अब तक बाज़ आते हैं

हमेशा कुछ न कुछ दिल में शरारत आ ही जाती है

हमेशा अहद होते हैं नहीं मिलने के अब उन से

वो जब आ कर लिपटते हैं मोहब्बत आ ही जाती है

कहीं आराम से दो दिन फ़लक रहने नहीं देता

हमेशा इक न इक सर पर मुसीबत आ ही जाती है

मोहब्बत दिल में दुश्मन की भी अपना रंग लाती है

वो कितने बे-मुरव्वत हों मुरव्वत आ ही जाती है

'ज़हीर'-ए-ख़स्ता-जाँ शब सो रहा कुछ खा के सुनते हैं

तअ'ज्जुब क्या है इंसाँ को हमिय्यत आ ही जाती है

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like