हिन्दी मालवी में एक अरज

Vishnu KhareVishnu Khare9 Feb 1940 – 19 Sept 2018

2 min read · 12.7K reads


नईं साब हम उधर फैजाबाद से नईं अई रिया था
हम तो रतलाम में चढ्या था
ये बई या छोरा म्हारा नईं
पन हम लोग दरवज्जे के नजीक
संडास से सलंग बठी गिया था कईं करां
गर्दी भोत थी टिकट हमारे कने थी
रात मां कईं मालम पड़े हजूर के रिजरब कम्पाट है

हां साब कुछ झन खूप चिल्लई रिया था
डब्बा में से चढ़ी उतरी रिया था
खूप धूम मस्ती थी सरकार
हमसे भी किया जोर से जै बोलो रे
नईं बोलते तो कईं पतो मारता पीटता उतारी देता

नईं साब अपने को नईं मालम पलेटफारम पे कईं हुयो
उतर के देखता तो अपनी या जगा भी चली जाती

फेर गाड़ी धकी तो अचानचक दग्गड़ फत्तर चलने लगा
कंसरे में से किरासन कूड़ने लगे
हमने भोत हाथ पैर जोड़े हुकम
पन हम दबी गये
मालम नईं पड़ा के कुचला के मरे
के अंगार में जल दे हजूर
हमने कभी किसी का कुछ नईं किया
में मजूरो की तलास में अमदाबाद जई रिया था काकासाब
ये बई ओर यो इसका छोरा अपने गाँव

आपके मन में सुना है भोत दया है
म्हारे जैसा बेकसूर मरने वाला के लिए हजूर
इसी कारन अरज करने हाजर हो गये दासाब
हमारी भी कुछ सुनवाई सनाखत हो
कुछ तो इंसाप हो मायबाप
हमारी बात कोई नईं बोलता
हमें तो अबार तक मालम नईं के बात कईं थी
हम तो बसे बोगी के फरस पर जरा सी जगा में बठी गया था मालक
इत्ती बड़ी गाड़ी थी सरकार हमें जाना मो भोत दूर नईं था
चार कलाक में अमदाबाद पोंहची जाता हुकम

Vishnu Khare
About the poet

Vishnu Khare

Vishnu Khare (9 February 1940 – 19 September 2018) was an Indian Hindi poet, translator, literary and film critic, journalist and scriptwriter. He wrote both in Hindi and English. He taught English literature at university level, served as the Programme Secre…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी