संकरी सी गली

वर्षा गोरछियावर्षा गोरछिया

1 min read · 12.4K reads

संकरी सी उस गली में

दोनों तरफ़ हज़ारों जज़्बात की

खिड़कियाँ खुलती है

जुगनू टिमटिमाते है

रूई के फोहों से लम्हे तैरते हैं

शाम-रंग सपने झिलमिलाते हैं

तितलियों के पंखों का संगीत घुलता है

रेशमी लफ़्ज़ों की ख़ुशबू महकती है

संकरी सी उस गली में तेरी आँखों से

मेरे दिल तक जो पहुँचती है

वर्षा गोरछिया
About the poet

वर्षा गोरछिया

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like