सहेली - नज़्म

वर्षा गोरछियावर्षा गोरछिया

1 min read · 12.5K reads

किस धुन में रहती हो तुम

उलझे हुए बालों की गिर्हें

तुम से नहीं सुलझती क्या

लाओ इन्हें मैं सुलझा दूँ

ऊन के उलझे गुच्छों से

ये बाल तुम्हारे

सुलझे तो रेशम हो जाएँ

और बालों को सुलझाने के बहाने

जीवन की उलझन सुलझाऊँ

घने बनों में शंख बजाऊँ

और तितली बन कर उड़ जाऊँ

शाख़ों को मैं रक़्स दिखाऊँ

एक काग़ज़ की नाव बनाऊँ

तुझ को दूर बहा ले जाऊँ

और तेरे दुख की वर्षा में

अंतर्मन तक भीगती जाऊँ

आ अजनबी सी लड़की

मैं तेरी बचपन की सी सहेली हो जाऊँ

वर्षा गोरछिया
About the poet

वर्षा गोरछिया

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी