छुपा हूँ मैं सदा-ए-बाँसुली में

वली मोहम्मद वलीवली मोहम्मद वली

1 min read · 12.4K reads

छुपा हूँ मैं सदा-ए-बाँसुली में

कि ता जाऊँ परी-रू की गली में

न थी ताक़त मुझे आने की लेकिन

ब-ज़ोर-ए-आह पहुँचा तुझ गली में

अयाँ है रंग की शोख़ी सूँ ऐ शोख़

बदन तेरा क़बा-ए-संदली में

जो है तेरे दहन में रंग ओ ख़ूबी

कहाँ ये रंग ये ख़ूबी कली में

किया जियूँ लफ़्ज़ में मअ'नी सिरीजन

मक़ाम अपना दिल-ओ-जान-ए-'वली' में

वली मोहम्मद वली
About the poet

वली मोहम्मद वली

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like