कूचा-ए-यार ऐन कासी है

वली मोहम्मद वलीवली मोहम्मद वली

1 min read · 12.4K reads

कूचा-ए-यार ऐन कासी है

जोगी-ए-दिल वहाँ का बासी है

पी के बैराग की उदासी सूँ

दिल पे मेरे सदा उदासी है

ऐ सनम तुझ जबीं उपर ये ख़ाल

हिंदवी हर-द्वार बासी है

ज़ुल्फ़ तेरी है मौज जमुना की

तिल नज़िक उस के जियूँ सनासी है

घर तिरा है ये रश्क-ए-देवल-ए-चीं

उस में मुद्दत सूँ दिल उपासी है

ये सियह-ज़ुल्फ़ तुझ ज़नख़दाँ पर

नागनी ज्यूँ कुँवे पे प्यासी है

तास-ए-ख़ुर्शीद ग़र्क़ है जब सूँ

बर में तेरे लिबास-ए-तासी है

जिस की गुफ़्तार में नहीं है मज़ा

सुख़न उस का तआ'म बासी है

ऐ 'वली' जो लिबास तन पे रखा

आशिक़ाँ के नज़िक लिबासी है

वली मोहम्मद वली
About the poet

वली मोहम्मद वली

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सव