आज दिस्ता है हाल कुछ का कुछ

वली मोहम्मद वलीवली मोहम्मद वली

1 min read · 12.4K reads

आज दिस्ता है हाल कुछ का कुछ

क्यूँ न गुज़रे ख़याल कुछ का कुछ

दिल-ए-बे-दिल कूँ आज करती है

शोख़ चंचल की चाल कुछ का कुछ

मुजको लगता है ऐ परी-पैकर

आज तेरा जमाल कुछ का कुछ

असर-ए-बादा-ए-जवानी है

कर गया हूँ सवाल कुछ का कुछ

ऐ 'वली' दिल कूँ आज करती है

बू-ए-बाग़-ए-विसाल कुछ का कुछ

वली मोहम्मद वली
About the poet

वली मोहम्मद वली

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like