पड़ा है पाँव में अब सिलसिला मोहब्बत का

वाजिद अली शाह अख़्तरवाजिद अली शाह अख़्तर30 Jul 1823 – 21 Sept 1887

1 min read · 12.4K reads

पड़ा है पाँव में अब सिलसिला मोहब्बत का

बुरा हमारा हुआ हो भला मोहब्बत का

जमाल-ए-साफ़ की मूसा को ताब कब आई

जो देखिए तो है तालिब ख़ुदा मोहब्बत का

हर एक दर पे है गर्दिश में मेरा कासा-ए-चश्म

वो शाह-ए-हुस्न हुआ ये गदा मोहब्बत का

न सीम-ओ-ज़र की है हाजत न कुछ हुकूमत की

उगाल दे के दिया ख़ूँ-बहा मोहब्बत का

किधर से जाता था 'अख़्तर' ये क्या हुआ अफ़्सोस

ख़ुदा बचाए हुआ सामना मोहब्बत का

वाजिद अली शाह अख़्तर
About the poet

वाजिद अली शाह अख़्तर

उपनाम : 'अख़्तर' मूल नाम : अबुल मंसूर मिर्ज़ा मुहम्मद वाजिद अली शाह जन्म : 30 Jul 1823 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1887 LCCN : n83055474 अवध के आख़िरी ताजदार वाजिद अली शाह अख़तर एक पेचीदा शख़्सियत के मालिक थे और शख़्सियत की इसी पेचीदगी ने उनको विवादित बना…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like