वे जानते हैं - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

4 min read · 12.4K reads

पार करनी थी नदी
तो पुल बाँधे
पार करना था सागर
तो तैरने के गुर साधे
पार करना था जीवन
तो रि‍श्‍ते-नाते बाँधे
पार करने थे जन्‍म-जन्‍मांतर
तो धरम-करम के सुर साधे


लेकि‍न जि‍न्‍हें
सबकुछ बना-बनाया मि‍ला, और
न तो कुछ बाँधना था न साधना
वे नहीं सम्‍हाल पाये कि‍सी बंधन को
उन्‍होंने न पुल बचाया न ही हुनर
न रि‍श्‍ते-नाते और न ही धरम-करम ।
तय करने के लि‍ए कोई दूरी नहीं थी
फि‍र भी भागे-बेतहाशा भागे वे
नदी से, सागर से और
अपने जन्‍म-जन्‍मांतर से


यद्यपि‍
वे जानते हैं
मुक्‍ति‍, ऐसे नहीं मि‍लती
                          - 2000 ई0
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी