प्रेम उन्हें - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

4 min read · 12.4K reads

जिन्हें प्रेम करना नहीं आता
वे बलात्कार कर रहे हैं
जिन्हें बलात्कार करना नहीं आता
वे हत्या कर रहे हैं
जिन्हें हत्या करना नहीं आता
वे आत्महत्या कर रहे हैं
जिन्हें आत्महत्या करना नहीं आता
वे जीने का साहस कर रहे हैं

उनका साहस एक न एक दिन
सिखाएगा उन्हें प्रेम
और वे बच सकेंगे
बलात्कार के अभियोग से

प्रेम उन्हें पागल या दीवाना बना सकता है
वे बन-बन भटक सकते हैं लैला-लैला चिल्लाते हुए
संगसार के शिकार हो सकते हैं
लेकिन वे बच सकेंगे हत्यारा होने से
वे बच सकेंगे आत्महत्या से या बुजदिल होने से

उनका प्रेम उन्हें
इतना साहस देगा
की सारी दुनिया को सिखा सकेंगे प्रेम
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like