गुडिय़ा (4) - उर्मिला शुक्ल

उर्मिला शुक्लउर्मिला शुक्ल

2 min read · 12.4K reads


उसने किया है फैसला
कि नहीं बनाएगी अब
कोई गुडिय़ा
वह तो बनाएगी एक चिडिय़ा
जो नाप सके
सारा आकाश
आंखो में उतरती
निलिमा के बीच
उगने लगे बाज
क्षण भर को
थरथरा उठी उंगलियां
फिर भी वह बना रही है चिडिय़ा
जिसे लडऩा है
बाजों और बहलियों से।
उर्मिला शुक्ल
About the poet

उर्मिला शुक्ल

View profile & all 14 Poems / Stories