गुडिय़ा (2) - उर्मिला शुक्ल

उर्मिला शुक्लउर्मिला शुक्ल

2 min read · 12.4K reads


बच्ची को जन्म देकर
तुष्ट नहींहोता
मातृत्व
गर्व से उठता नहीं
मस्तक
अतृप्त मन
चाहने लगता है
कुछ और
गुडिय़ों के ढेर पर
बैठा उसे
करने लगता है उसके
गुडिय़ा बन जाने का
इंतजार
उर्मिला शुक्ल
About the poet

उर्मिला शुक्ल

View profile & all 14 Poems / Stories