देखिए अब न याद आइए आप
आज कल आप से ख़फ़ा हूँ मैं
मैं ने बेताब हो के हाथ बढ़ाए
उस ने बेताब हो के चूम लिए
क्या तुम्हें अहद-ए-मोहब्बत के वो लम्हे याद हैं
जब निगाहें बोलती थीं और हम ख़ामोश थे
मुरव्वत में होने लगा है इज़ाफ़ा
मोहब्बत में आने लगी है कमी
तुम्हारी याद बड़ी ख़ुश-गवार थी लेकिन
दिल-ए-हज़ीं के लिए तल्ख़ियाँ बढ़ा भी गई
वो मुल्तफ़ित थे हम ही बयाँ कर सके न हाल
मंज़िल के पास आ के क़दम डगमगा गए








