डाकिए दिन - उमाशंकर तिवारी

उमाशंकर तिवारीउमाशंकर तिवारी

4 min read · 12.4K reads

हमारे वास्ते तो गुलमोहर हैं
फूल चेरी के/हमें आशीषते,
सौगात घर-घर बाँट आते
डाकियों से दिन|


ऊँघते बालक सरीखा वो पहाडी़ गाँव
जिसको साधती डोरी चढ़ाये
धनुष जैसी नदी
कुहरों के बने तटबन्ध जिनकी खुली
छ्त पर खडी़ ठिठकी, मुसकराती
सदी
कि जैसे जादूई झीलें
कि जैसे सामने सौ पारदर्शी जाल
कि जैसे बादलों की सरहदें
छूते हुए
बनपाखियौं से दिन।
सीढियों पर फूल,
कौंध फूल, बाहों फूल,
गोदी फूल ज्यों बहते हुए
झरने
हमें देकर सरोपा,
फूल का जामा,अँगरखा,नारियल
आया कोई सब कुछ
सही करने
कि जैसे पद्मगंधी ताल
कि जैसे हर कहीं वशीं
कि आपाधपियों में ठुनकते
वैशाखियौं से दिन।
उमाशंकर तिवारी
About the poet

उमाशंकर तिवारी

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी