रहनुमा बिना

उमाशंकर जोशीउमाशंकर जोशी21 Jul 1911 – 19 Dec 1988

1 min read · 12.4K reads

घूमना था मुझे डूँगर-डूँगर बिना रहनुमा,

जंगल का कुंज-कुंज देख लेना था,

देखनी थीं खोहें और गुफा-घाटियाँ,

रोते झरनों की आँखें पोंछनी थीं।

सूने सरोवर के सुनहले किनारे,

गिननी थीं मुझे हंसों की पंक्तियाँ;

डाल पर झूलते किसी कोकिला के नीड़ में

बुननी थी अंतर की वेदना।

अकेले आकाश के तले खड़ा अकेला मैं

पकड़ने गया उरबोल की प्रतिध्वनियाँ;

बिखर गए बोल मेरे, फैल गए नभ में,

एकाकी निस्तेज मैं रह गया।

सारा जीवन मुझे घूमना पहाड़ियों में

देखने हैं बार-बार जंगल के कुंज,

घूमना है ऐसी घाटियों में जहाँ रहनुमा भी भटक जाए,

पोंछना है अंतर की आँखों को ज़रा।

उमाशंकर जोशी
About the poet

उमाशंकर जोशी

गुजराती भाषा के समादृत कवि-साहित्यकार और शिक्षाविद। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। जन्म : 21/07/1911 | सबर्कथा, गुजरात निधन : 19/12/1988 | मुंबई, महाराष्ट्र સવિશેષ પરિચય: ફોટો: ઉમાશંકર જોશી જોશી ઉમાશંકર ‘વાસુકિ’, ‘શ્રવણ’ (૨૧-૭-૧૯૧૧, ૧૯-૧૨-૧૯૮૮), કવિ, વાર્તાકા…

View profile & all 23 Poems / Stories