मनुष्य के हृदय को तोड़ने में देर क्या?
अधबोले बोल से
थोड़े अनबोले से
कोमल हृदय को पींजने में देर क्या?
स्मित की बिजली
ज़रा सी कौंध जाने पर
उसके उसी हृदय को रंजने में देर क्या?
ऐसे हृदय को तोड़ देने में देर क्या?
मनुष्य के ह्रदय को रंजने में देर क्या?
उसके उसी हृदय को तोड़ देने में देर क्या?








