वक़्त - नज़्म

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

अंधे वक़्त के

गहरे कुएँ में

माज़ी की हर याद छुपी है

कुछ लम्हों की किरनें

ज़र्द सुनहरी-आँचल में लिपटी हैं

कुछ पल ऐसे भी हैं

जिन के आईने में

दुख के अनमिट-अक्स

उभर कर

आँखों के गिर्दाब में रक़्साँ

लौह-ए-दिल पर

नक़्श हुए हैं

धूप और छाँव के इस खेल को

हाल का हर पल देख रहा है

दुख के भारी बोझल पत्थर

सुख की नर्म सुनहरी किरनों को

मीज़ान में रख कर

तौल रहा है

मुस्तक़बिल

इक धुँद की चादर में लिपटे

दुरवेश की सूरत

वक़्त के इस तारीक कुएँ से

झाँकते माज़ी

हाल के इक इक नक़्श का परतव

देख रहा है

सोच रहा है

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी