सब्र

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

कोई बताएगा किस को इस का इदराक हुआ

किसी पे सब्र उतरा है

ज़ख़्मों पे मरहम रखें तो टीस उठती है

मगर

जिस्मानी ज़ख़्म मुंदमिल होते वक़्त नहीं लगता

रूहानी ज़ख़्म पे मरहम कौन रखे

ज़ख़्मी रूह संगलाख़ चट्टानों पे भटकती हुई जब चीख़ी तो वो चट्टानें भी काँप जाती हैं

फिर मरहम उतारा गया भटकती हुई ज़ख़्मों से चूर रूह का

और वो ख़ामोश हो गई

ख़ामुशी मरहम है क्या

मरहम से ज़ख़्म दर्द अलम दुख के बादल छट जाते हैं

फिर ख़ामुशी दवा बन जाती है

दवा इनआ'म ही तो है

दर्द फिर सुरूर बनता है

उस रूह पे भी सब्र उतरा और वो ख़ामोश हो गई

सलामुन अलैकुम बिमा सबर-तुम फ़-ने'मा उक़बद्दार

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी