मोहब्बत का रक़्स - नज़्म

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

तुझे देखने के बाद

तख़य्युल के दरिया में उभरती मौज ने

दिल के साहिल पर

रंगीं सी दस्तक दी है

मिरी समाअतों ने तेरी आवाज़ का ज़ाइक़ा

ख़्वाब में भी नहीं चखा

तिरे लहजे के बजते सितार से

शुरूअ' होने वाला रक़्स देखने को

तिश्ना आँखें बरमला इज़हार करती हैं कि

तेरा दीदार मुझे सब्ज़ कर सकता है

ऐ ख़ुश-नवीस

तू ने जब से मिरे नाम में

रंग भरे

उस नाम से ख़ुशबू फूटती है

तिरे हाथों से लिखे

तजम्मुल जुमले अमर हो जाते हैं

इन हाथों से

अक़ीदत-ओ-मोहब्बत की महक मिरे वजूद को

मोअ'त्तर किए हुए है

मैं ने इज़हार के सच्चे मोती

रेत में लपेट कर

दरिया-ए-जेहलुम के हवाले कर दिए हैं

आसमान सफ़ेद रिदा ओढ़ने लगा

और

सैफ़-उल-मुलूक का लहजा समझने के बाद

सुर्ख़ सोचें

सब्ज़ रौशनी में रक़्स कर रही हैं

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like