ख़ामुशी - नज़्म

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

ख़िज़ाँ की दस्तक

धुंद में लिपटे रस्ते

सर्द हवा के थपेड़ों से

नबर्द-आज़मा हैं

अलाव के पास

शाल ओढ़े

काग़ज़ के टुकड़ों में

मता-ए-हयात जलाती हुई लड़की

दास्तान-ए-दिल सुनाते हुए

आँसूओं के चंद क़तरे गिरे

आग सिसक उठी

सन्नाटे की दहशत

किसी तूफ़ाँ का पेश-ख़ेमा हो सकती है

टिक टिक टिक

घड़ी की कूक सुनते

समाअ'तें साथ छोड़ने लगीं

मंज़र धुँदला गए

वजूद के सहरा में

रेत उड़ने लगी

और ख़ामुशी

उस के लबों पे जा कर सो गई

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like