यहाँ सब लोग कहते हैं
जुदाई मौत जैसी है
कि ज़िंदा लाश हो कर बस
बची साँसें ही चलती हैं
कि जीना भूल जाता है
ये साँसें शोर करती हैं
ये आँखें ख़ुश्क और बंजर
कि आँसू दिल पे गिरते हैं
ये सारे लोग कहते हैं
सुनो
ऐ छोड़ने वाले
यही तुम ने भी जाना था
बिछड़ के जी न पाऊँगी
तुम्हारा वहम था सारा
फ़क़त ये ज़ो'म था और बस
मैं बिल्कुल पहले जैसी हूँ
तर-ओ-ताज़ा हैं दिन मेरे
मिरी रातें सुकूँ-आवर
न तुम ये जान पाए हो
मोहब्बत नाम किस का है
मोहब्बत में जुदाई का
कोई मा'ना नहीं होता
तुम्हारे साथ में गुज़रे
वो कुछ लम्हे मोहब्बत के
मिरे जीने को काफ़ी हैं
जुदाई मार दी मैं ने








