दिन अधूरा था और
शाम की चाय में चीनी की जगह
उदासी घोल कर पी ली है
रूह पे रात उतरने लगी है
आँखें मुंतज़िर हैं उस ख़्वाब की
जिस ने
मुझे हिज्र के मौसमों में
क़दम रखने पे मजबूर किया
कहाँ जानते हो
सब कुछ होते हुए भी
ख़ाली दामन रह जाने का दुख
आँसू दिल पे जब रक़्स करें
तो फिर सब्र की आयात
हिफ़्ज़ हो जाती हैं
मुख़्तसर ये कि
हमें मोहब्बत की इजाज़त नहीं है








