ग़ुरूब होते सूरज की
सुनहरी किरनें
यूँ लगा के महव-ए-कलाम हैं
सवाल कर रही हैं
भुला सकोगी
लहजों के तमाम नश्तर
धोके में लिपटी हुई मोहब्बतें
मुनाफ़िक़त का लबादा ओढ़े
फ़रेब के वो तमाम ख़ंजर
जो दिल की शफ़्फ़ाफ़ तख़्ती
रेज़ा-रेज़ा कर चुके हैं
कहाँ पे दर्ज है
कि महव हूँ
शान-ए-नसब के सदक़े
इज़्ज़तों की दस्तार
मेरी पेशानी को रौशन रखे हुए है
बाग़-ए-उल्फ़त की
हसीं वादी में
मेरी पसंद के फूल खिले हैं
मैं भूल चुकी हूँ
उलझनों के तमाम सिलसिले
साज़िशों के बिछाए जाल
वो सारे रस्ते
जो तेरी जानिब निकलते थे
निहायत सहल था
कुछ भी दुश्वार हरगिज़ नहीं था
फ़क़त इक क़हक़हा लगाया
तेरी जानिब जो खुलता था
वो दर बंद कर दिया








