बाँसुरी

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

मुझे सब्ज़ सफ़र दर-पेश है

सूरज-मुखी का बाग़

हवा के संग नाचता

और चाँद गुनगुना रहा है

रंग मेरे हैं

मगर फूल मेरा क्यों नहीं

काएनात के सीने में

बजता साज़

मुझे तलाशना है

मसर्रतों को ठिकाना दिखाती

दुखों को

उन कि मक़ाम पे मुंतक़िल करती

बसीरतों से

महरूम निगाहों में रंग भरती

बंजर समाअतों का रिज़्क़

कहाँ गुम-शुदा है

उस धुन तक मुझे जाना है

ये जहाँ

किस सर पे महव-ए-रक़्स है

तख़्त हज़ारे से

झंग तक का सफ़र

बाँसुरी है

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी