आँखों के ज़ख़्म - नज़्म

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

आँखें नीली झील सी हों

और सुर्ख़ हो जाएँ

इक्कीस साल की उम्र में

बाल सफ़ेद हो जाएँ

चेहरे की सुर्ख़ी ज़र्दी में बदले

जिस आवाज़ के आने से

दिन थक जाता है

किस की है

उस आवाज़ की खोज

पराई सी लगती है

मौसम बदल रहा है

और बहार के डेरे

मंज़र मंज़र लगने वाले हैं

फ़स्लें भी तय्यार खड़ी हैं

और हमारी रूह में हलचल

सुख के खोज में हर-सू हर पल

दिल का हाल ख़ुदा जाने है

मैं आँखों के ज़ख़्म दिखाने

तेरे दर पर आ पहुँची हूँ

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like