अन्धेरों का गीत - उज्जवला ज्योति तिग्गा

उज्जवला ज्योति तिग्गाउज्जवला ज्योति तिग्गा17 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

मूक बाँसुरी गाती है
मन ही मन
अन्धेरों के गीत
मूक बाँसुरी में बसता है
सोई हुई उम्मीदों
और खोए हुए सपनों का
भुतहा संगीत
देखती है मूक बाँसुरी भी
सपने, घने अन्धेरे जंगल में
रोशनी की झमझम बारिश का
मूक बाँसुरी में क़ैद है
अन्धेरे का अनसुना संगीत
उज्जवला ज्योति तिग्गा
About the poet

उज्जवला ज्योति तिग्गा

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like