गीत के दिन - उद्‌भ्रान्त

उद्‌भ्रान्तउद्‌भ्रान्त4 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

आ गए
ये गीत के दिन आ गए

हिल रही हैं पत्तियाँ मन की
एक कविता रचें जीवन की
तम गया है बीत
उजली प्रीति के दिन आ गए
ये गीत के दिन आ गए

धड़कनों के राग बोले हैं
सिन्धु में फिर प्राण डोले हैं
झनझनाते
सृष्टि के संगीत के दिन आ गए
ये गीत के दिन आ गए
उद्‌भ्रान्त
About the poet

उद्‌भ्रान्त

सुपरिचित कवि-लेखक। कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। मूल नाम : रमाकांत शर्मा जन्म : 04/09/1948 | झुंझुनू, राजस्थान

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like