नींद में बेटे बिस्तर पर उसको खोजते हैं। में स्वप्न में हमेशा उससे बिछुड़ जाता
हूँ। बादलों में छिपकर चंद्रमा अपने अंत की ओर लुढ़कता है। एक दिन देहरी
लाँघकर वह मुस्कुराती हुई भीतर आती है। हम बाहर निकलकर यहाँ-वहाँ भटकते
हैं। अचानक वह चिंतित होकर मुझे देखती है। शाम होने से पहले तुम्हें घर
वापस पहुँच जाना है। शाम होने से पहले मुझे दुबारा तुम्हारी प्रतीक्षा में तैनात
हो जाना है।
मृत्यु अनेक स्वप्न देखती है, हमारा जीवन उनमें से सिर्फ़ एक है।








