पिता को मेरा घर से अकेले दूर जाना पसंद नहीं है। वे मेरे लिए साइकिल ख़रीदते हैं
पर मुझे उसे कहीं ले जाने से रोकते हैं। नानी का नौकर गाहे-बगाहे नाना के पैसे
चुरा लेता। नाना इस चोरी को अनदेखा कर अपने बुढ़ापे की नाव को खेने में लगे
रहते। माँ बहुत थोड़े-से पैसों में घर चलाने की कोशिश करती। रास्ता काटने वह
बार-बार मानस का पाठ करती।
फिर अचानक एक दिन अशोक वाटिका में सीता के टपकते आँसुओं में पिता का
बीमार चेहरा उभरना शुरू हो जाता।








