पिता की बीमारी में माँ की दोस्त पास के कमरे में आकर बैठती हैं। पिता के कमरे
में केवल माँ का जाना होता है। उनके लौटने पर वे दोस्त चुपचाप माँ की आँखों
में झाँकती हैं। नानी अस्पताल के कमरे में झुककर अपने टेढ़े हाथों से अपने भाई
की जेब से तंबाकू निकालने की कोशिश करती है। मैं कोने की कुर्सी पर बैठा पिता
के खुले पेट पर लहराती साँसों को गिनने में लगा हूँ यह जाने बग़ैर कि जीवन अभी
हाल पिता के गणित को सुलझा कर जा चुका है।
अब सिर्फ़ मौत का आना बाक़ी है जिसकी सब डॉक्टर मानकर प्रतीक्षा कर रहे हैं।








