एक शहर को छोड़ते हुए-8 - उदय प्रकाश

उदय प्रकाशउदय प्रकाश1 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads

यह ठीक है
कि बहुत मामूली बहुत
साधारण-सी है यह हमारी लड़ाई
जिसमें जूझ रहे हैं हम
प्राणपन के साथ

और गहरे घावों से भर उठा है हमारा शरीर
हमारी आत्मा

इस विकट लड़ाई को
कोई क्या देखेगा हमारी अपनी आँखों से ?

निकालेंगे एक दिन लेकिन
हम साबुत इस्पात की तरह पानीदार
तपकर इस कठिन आग में से
अगले किसी महासमर के लिए ।
उदय प्रकाश
About the poet

उदय प्रकाश

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like